सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

उत्तरकाशी जनपद के धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य

देहरादून (ख.स.)। उत्तरकाशी जनपद के धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा स्थानीय प्रशासन, ITBP, वायुसेना, एनडीआरएफ एवं अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से अब तक दर्जनों लोगों को हेलीकॉप्टर की सहायता से सुरक्षित रूप से धराली-हर्षिल से आईटीबीपी मातली शिविर एवं जॉलीग्रांट (देहरादून) हेलीपैड तक शिफ्ट किया गया है। इस कार्य में विशेष रूप से चिनूक और एमआई-17 जैसे एयरलिफ्टिंग संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।   धामी के नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में यह रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक राहत सामग्री, पेयजल, दवाइयां एवं खाद्यान्न हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाए जा रहे हैं ताकि किसी को भी आवश्यक सामग्री की कमी न हो। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक की जान की सुरक्षा, त्वरित चिकित्सकीय सहायता और आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। SDRF की टीमें निरंतर जोखिम उठाकर पहाड़ी और कठिन क्षेत्रों...

मंत्री पटेल ने म.प्र. भवन एवं अन्‍य संनिर्माण कर्मकार मंडल की बैठक ली

भोपाल (ख.स.)।  श्रम मंत्री एवं भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पटेल ने म.प्र. भवन एवं अन्‍य संनिर्माण कर्मकार कल्‍याण मंडल की 40वीं बैठक मंगलवार को होटल पलाश में ली। बैठक में श्रम मंत्री पटेल ने मंडल के कार्यों की समीक्षा करते हुए, 39वीं बैठक में किए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन का अवलोकन किया, जिसे बोर्ड सदस्यों ने अनुमोदित किया। बैठक में बोर्ड द्वारा संचालित गतिविधियों, आगामी दिनों में किए जाने वाले बोर्ड के कार्यों और श्रमिक कल्याण के लिए मण्डल द्वारा प्रस्तुत एजेंडा पर बिंदुवार चर्चा की गई। बैठक में मंडल द्वारा संचालित योजनाओं, निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु प्रस्ताव, बजट आंवटन एवं बजट अनुमोदन, श्रमोदय विद्यालय एवं आई.टी.आई. के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री जनकल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक की संतानों को प्रथम किश्त आंवटन के बाद पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु होने अथवा 60 वर्ष आयु होने के बाद भी शेष शैक्षणिक सत्रों के लिये संपूर्ण राशि का भुगतान निरंतर किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया। इस निर्ण...

पॉक्सो अधिनियम बच्चों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है : निर्मला भूरिया

भोपाल (ख.स.)।  महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 “पॉक्सो एक्ट” बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। इस कानून की जानकारी जन-जन तक पहुँचना अत्यंत आवश्यक है, जिससे बच्चे शोषण का शिकार न हों। मंत्री भूरिया गुरूवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेशन सेंटर में मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बाल आयोग के अध्यक्ष द्रविन्द्र मोरे के नेतृत्व में बाल संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य हो रहे हैं। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के विरुद्ध किसी भी प्रकार का यौन अपराध गंभीर और संज्ञेय है, इसके लिए पॉक्सो एक्ट में कठोर सजा का प्रावधान है। मध्यप्रदेश सरकार ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को मृत्युदंड तक दिलवाया है, जो राज्य की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आमजन को इस कानून के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। जब तक समाज सजग नहीं होगा, तब तक बच्चों की सुरक्षा अधूरी रहेगी। हमें परिवार, मोहल्ला, विद्यालय सभी स्त...

कर्नाटक चुनाव आयोग राहुल गांधी से मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप पर शपथ पत्र मांगा

बेंगलुरु (ख.स.)।  कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपात्र मतदाताओं के जुड़े और पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप पर शपथ पत्र मांगा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार 1 से 3 बजे तक मिलने का समय भी दिया है। कर्नाटक चुनाव आयोग ने गुरुवार को राहुल गांधी द्वारा वोटर लिस्ट में धांधली के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। कर्नाटक के चुनाव आयुक्त ने राहुल गांधी से अपात्र मतदाताओं के जुड़े और पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप पर शपथ पत्र मांगा है। पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने 8 अगस्त 2025 को सीईओ से मिलने और एक ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था, जिसके लिए दोपहर 1 से 3 बजे का समय निर्धारित किया गया है। सीईओ ने बताया कि मतदाता सूची को पारदर्शी तरीके से जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, मतदाता पंजीकरण नियम 1960 और चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है। नवंबर 2024 में ड्राफ्ट मतदाता सूची और जनवरी 2025 में अंतिम मतदाता सूची कांग्रेस के साथ साझा की गई थी। इसके बाद कांग्रेस ...

पर्यटन,उ‌द्योग ही नहीं बल्कि राजस्थान के आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन की धुरी : प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन

जयपुर (ख.स.)।  प्रमुख शासन सचिव पर्यटन कला एवं संस्कृति एवं अध्यक्ष आरटीडीसी राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़, नगरीय विकास, राजस्व, स्थानीय स्वायत्त शासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बुधवार को होटल गणगौर में राईजिंग राजस्थान पर्यटन सेक्टर एमओयूज एक्सेलरेटिंग ग्राउंड ब्रेकिंग निवेशक संवाद आयोजन किया गया। 79 एमओयू होल्डर्स की उपस्थिति में राईजिंग राजस्थान में हुए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए निवेशकों के लंबित विषय जैसे भूमि आवंटन, भूमि रूपांतरण, भवन स्वीकृति योजनाओं या अन्य मुद्दों को शीघ्रता से निस्तारण करने हेतु चर्चा की गई। इसके साथ ही टूरिज्म फाइनेंस कॉर्पोरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि द्वारा होटल निर्माण की ऋण आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी दी गई। यादव ने निवेशकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यटन, उ‌द्योग ही नहीं बल्कि राजस्थान के आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन की धुरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आगामी 11-12 दिसंबर में आयोजित किए जाने वाले राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस कॉन्क्लेव में पर्यटन परियोजनाओं की...

आईएफसी-आईओआर में अत्याधुनिक अवसंरचना का उद्घाटन

नई दिल्ली (ख.स.)।  उप नौसेना प्रमुख (डीसीएनएस) वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने 7 अगस्त 2025 को आईएफसी-आईओआर, गुरुग्राम में अत्याधुनिक अवसंरचना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नौसेना संचालन महानिदेशक वाइस एडमिरल एएन प्रमोद, भारतीय नौसेना, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, भारत के नौवहन महानिदेशक, स्थानीय रक्षा अताशे और आईएफसी-आईओआर के अंतर्राष्ट्रीय संपर्क अधिकारी उपस्थित थे। डीसीएनएस ने अपने संबोधन में हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में समुद्री सुरक्षा और संरक्षा की चुनौतियों पर ज़ोर दिया और क्षेत्रीय देशों के बीच समुद्री सहयोग और विश्वास-आधारित साझेदारी को बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला। सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र, भारत सरकार द्वारा 22 दिसंबर 2018 को स्थापित किया गया था। अपनी स्थापना के बाद से, IFC-IOR लगातार एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय समुद्री सूचना केंद्र के रूप में विकसित हुआ है, जो एक साझा लक्ष्य, अर्थात विशाल और गतिशील हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग, समन्वय और प्रतिबद्धता को बढ़ावा दे रहा है। IFC-IOR एक अनूठा केंद्र है जहाँ भागीदार देशों के अं...

स्वास्थ्य सेवाओं में रोगी की संतुष्टि और नेतृत्व गुणवत्ता सुधार यही हमारा दायित्व : डॉ अखिलेश कुमार वर्मा

पूर्वी दिल्ली (ख.स.)। दिल्ली सरकार के खिचड़ीपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में चिकित्सा अधीक्षक और अतिरिक्त पदभार राजीव गांधी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में निदेशक के पद पर नवनियुक्त डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा से खबर संग्रह समाचार पत्र के संवाददाता राजेश कुंद्रा से बातचीत में बताया डा. अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि दिल्ली सरकार आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो उसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं, चिकित्सा अधीक्षक का पद महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिका है। उनकी जिम्मेदारियों में शामिल हैं, जिससे आम जरूरतमंद लोगों को आधुनिक एवं सहायक पूर्ण चिकित्सा उपलब्ध हो सके। चिकित्सा अधीक्षक ने कहा हमारा दायित्व है रोगियों को गुणवत्ता सुधार पहलू का नेतृत्व करना रोगी संतुष्टि और परिणामों में सुधार के लिए काम करना अस्पताल स्वास्थ्य सेवा संगठन में एक महत्वपूर्ण रूप में भी जाना जाता है एक हमारी प्रशासनिक भूमिका है, चिकित्सा  सेवा जिम्मेदारियों में शामिल हैं। चिकित्सा सेवाओं का प्रबंधन अस्पताल या स्वास्थ्य सेवा के दैनिक संचालन की देखरेख करना, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्...