आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित युवा विजय संकल्प महारैली
नई दिल्ली (ख.स. ) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी की अध्यक्षता में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जारों कार्यकर्ताओं ने नमो अगेन-2019 का शंखनाद करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
मध्यप्रदेश में कुछ अजीब हुआ। वोट शेयर भाजपा का ज्यादा रहा, हालांकि कांग्रेस की कुछ सीटें ज्यादा आईं और फिर एक मजबूर सरकार बना ली गई। सरकार हम भी बना सकते थे, लेकिन हमने फैसला किया कि शानदार बहुमत से सरकार बनाएंगे, ऐसी मजबूर सरकार नहीं।मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और सभी योजनाएं भारत को आगे ले जाने के लिए हैं। आज भारत सर्जिकल स्ट्राइक कर जवाब देता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का मान बढ़ा है। इससे घबराकर 22 दल भी कल एक साथ आ गए, जो इससे पहले कभी साथ नहीं रहे।
हम सबको आज मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर अपने-अपने बूथ पर जाना चाहिए। मैं मध्यप्रदेश में 27 से अधिक सीटों पर भाजपा को विजयश्री दिलाकर ले आऊंगा। आप मुझे वचन दीजिए, दिल्ली की सातो सीट पर पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनवाएंगे।
टिप्पणियाँ