हौसले बुलंद हैं तो रुकावटें खुद ही रुक जाती है: मोदी
राजेश कुंदरा
नई दिल्ली, (ख.सं.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2018 में अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि नकारात्मता फैलाना काफी आसान होता है लेकिन अगर संकल्प में सामर्थय है, हौसले बुलंद हैंतो रुकावटें खुद ही रुक जाती हैं और कठिनाइयाँ कभी रुकावट नहीं बन सकती हैं। आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात' के 51वें और 2018 के अंतिम संस्करण में प्रधानमंत्री ने कहा कि 2018 को भारत एक देश के रूप अपनी एक सौ तीस करोड़ की जनता के सामर्थय के रूप में कैसे याद रखेगा.. याद करना भी महत्वपूर्ण है। हम सब को गौरव से भर देने वाला श्री मोदी ने कहा कि 2018 में विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना 'आयुष्मान भारत' की शुरुआत हुई। देश के हर गांव तक बिजली पहुंच गई। विश्व की गणमान्य संस्थाओं ने माना है कि भारत रिकॉर्ड गति के साथ, देश को गरीबी से मुक्ति दिला रहा है। उन्होंने कहा कि देशवासियों के अडिग संकल्प से स्वच्छता कवरेज बढ़कर 95 को पार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आजादी के बाद लाल-किले से पहली बार, आजाद हिन्द सरकार की 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगा फहराया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश को मिली। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैम्पियंस आफ अर्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
टिप्पणियाँ