| 7:17 AM (5 hours ago) | ![]() ![]() | ||
| ||||
बिटिया फाऊंडेशन संस्था की पत्रिका का हुआ विमोचन
आचार्य बालकृष्ण ने उतराखंड में किया विधिवत आगाज
बोले महिलाओं के उत्थान के लिए संस्था का प्रयास सराहनीय
युवतियों, महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने वाली बिटिया फाऊंडेशन संस्था की पत्रिका का आखिरकार विमोचन हो ही गया। उतराखंड में योग गुरू आचार्य बालकृष्ण ने पत्रिका का विधिवत विमोचन किया। उन्होंने फाऊंडेशन की संस्थाओं से कहा कि वह समाज के लिए बेहतर कार्य कर रही है और अगर भविष्य में उन्हें कभी भी किसी प्रकार की सहायता उनसे चाहिए तो वह फाऊंडेशन के साथ हर वक्त खड़े हैं।
बिटिया फाऊंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा सीमा सांख्यान ने आचार्य बालकृष्ण को कार्यों का विवरण देते हुए कहा कि उनकी फाऊंडेशन महिलाओं, युवतियों व अन्य पीडि़त महिलाओं की सहायता के लिए हर वक्त तैयार रहती है। सांख्यान ने बताया कि इतना ही नहीं रात के समय भी जब उन्हें किसी बेहसहारा व दुखिया का फोन आता है तो संस्था उसी समय अपनी आगामी कार्रवाई के लिए जुट जाती है। इसके अलावा संस्था द्वारा आजतक कई महिलाओं के घर भी उजडऩे से बचाए गए हैं। जो आज सुखी जीवन व्यतित कर रहे हैं। इसके अलावा ऐसी कई महिलाओं को ऐसे लोगों के चंगुल से छुड़वाया है जो महिलाओं को अपने पास कैद कर उनका शारीरिक शोषण करते आए हैं। सीमा ने बताया कि यह फाऊंडेशन केवल हिमाचल ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर, उतराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राज्यस्थान सहित अन्य प्रदेशों में भी कार्य कर रही है। यहां पर भी वह हर साल ऐसे कई केसों का निपटारा करती है जिसे पुलिस भी नहीं कर पाती है।
आचार्य बाल कृष्ण ने सीमा सांख्यान के इस कार्य व उनकी फाऊंडेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह सामाज हित व महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतर कार्य कर रही है। इस तरह की संस्थाओं से महिलाओं का विश्वास बढ़ता है। जो सामाज में उन्हें स्थान नहीं मिलता है व यह संस्था महिलाओं को दिलवा रही है। वहीं सीमा सांख्यान ने अपनी फाऊंडेशन को लेकर आचार्य बालकृष्ण को और भी बताया। जिसके बाद आचार्य ने राष्ट्रीय अध्यक्षा को आश्वासन दिया कि वह हर संभव सहायता उन्हें देंगे। इस दौरान संस्था के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ