माईलोर्ड हमारी भी सुन लो-अखण्ड भारत मोर्चा श्रीराम जन्मभुमि पर सुप्रीमकोर्ट मे सुनवाई पर यज्ञ
राम जन्मभुमि के मामले मे सुप्रीमकोर्ट ने नियमित सुनवाई का फैसला किया है। अखण्ड भारत मोर्चा ने श्रीराम मन्दिर के पक्ष मे राजघाट पर एक यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ मे उपस्थित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप आहूजा ने कहा कि इस देश मे प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को भी नाकारने की प्रयास किया जाता रहा है जिसके हलफनामे सुप्रीमकोर्ट मे आज भी उपस्थित है। दूसरी ओर महात्मा गाँधी जी के मृत्यु के समय अंतिम शब्द ही हे राम निकला था। गाँधी के अनुयाई जो बरसों से उनके नाम पर राजनैतिक सुख भोगते रहे उन्होने ही श्रीराम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़े करते हुऐ सुप्रीमकोर्ट मे हलफनामे दिये। श्री आहूजा ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने श्रीरामजन्म भुमि केस को अपनी प्राथमिकता मे न रखने की बात कह कर हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुँचाई है, ओर अब जिसप्रकार तारीख पर तारीख का सिलसिला चल रहा है संतों सहित सम्पूर्ण हिन्दू समाज मे मायुसी के साथ आक्रोश की भावनाऐ पनप रही है।
अखण्ड भारत मोर्चा माननीय सर्वोच्च न्यायालय से निवेदन करता है कि इस केस की सुनवाई शीघ्र अति शीघ्र करके फैसले पर पहुँचा जाये ओर फैसला करते समय देश के बहुसंख्यक हिन्दु समुदाये की भावनाओं का ध्यान रखा जाये।संरक्षक बीजेन्द्र सिंह का कहना था कि इस देश मे आतंकवरदीयों की सजा माफ करने के लिए रात को भी कोर्ट खुल सकती है परन्तु हिन्दुओं की भावनाओं के लिए जल्द फैसला नही किया जाता है।पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने रोष व्यक्त करते हुऐ ताजा मिली तारीख को हिन्दुओं की भावना पर कुठाराघात बताया है।
यज्ञ मे प्रमुखरुप से अखण्ड भारत मोर्चा के पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह विनोद, महामंत्री कुलदीप सिंह राठौड, उपाध्यक्ष मनोज चैहान, चै.कर्म सिहं, संरक्षक बीजेन्द्र सिंह, मंत्री अंकित पहलवान, श्री सोनू मिश्रा, श्री विनोद शर्मा, मीडिया प्रमुख श्री दीपक धींगान, आदि शुक्ला, राहुल जैन, संजीव भाटी, महला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता कश्यप, श्री जस्सवीर आदि कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
टिप्पणियाँ