दिल्ली की जनता के कामों को रोकना क्या गद्दारी नहीं : केजरीवाल

दिल्ली की जनता के कामों को रोकना क्या गद्दारी नहीं :  केजरीवाल 


नई दिल्ली(ख. स.)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा हैकि 4 साल में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े काम किए हैं। पूरा देश दिल्ली की तरफ देख रहा है। 4 साल पहले दिल्ली में एक नई राजनीति की शुरुआत हुई थी। हुए जो नै हुआ था, उसे कुचलने की , क्यों कोशिश की जा रही है। मोहल्ला बीजेपी की जननीकेजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों के लिए ३ ३ क्यों पैदा की जाती हैं? मोहल्ला क्लिनिक बनाने से रोका जाता है।


दिल्ली सरकार ने शहीदों के परिजनों को 1 को ही पिके फैसला किया, उसे भी रोकने की साजिश की गई। ये गद्दारी नहीं तो क्या है? उन्होंने पूछा, दिल्ली की जनता के कामों को रोकना क्या गद्दारी नहीं है? छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित किए गए गणतंत्र दिवस समारोह में केजरीवाल ने कहा कि देश के लिए जान कुर्बान करनेवालों ने यह सपना देखा था कि देश में अच्छी शिक्षा व्यवस्था हो, गरीबों को उनकी मेहनत की मजदूरी मिले। किसान खुशहाल हो और भारत दुनिया का नंबर-1 देश बने। आजादी के 70 साल बाद भी शहीदों का सपना पूरा नहीं हुआ है। आज दिल्ली में चाहे गरीब हो या अमीर, सभी को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। किसानों को फसल बर्बादी पर सबसे ज्यादा मुआवजा दिया जा रहा है। दिल्ली अकेला ऐसा राज्य है, जहां सस्ती दरों पर 24 घंटे बिजली मिल रही है। केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार ने बड़े-बड़े काम किए हैं, ये बहुत पहले हो जाने चाहिए थे, लेकिन सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। बहुलता भारत की सबसे बड़ी ताकत... है 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ