"सांसद राजोरिया ने किया चम्बल एक्सप्रेस और धौलपुर रेलवे स्टेशन पर हुए विकास कार्यों का उद्घाटन

"सांसद राजोरिया ने किया चम्बल एक्सप्रेस और धौलपुर रेलवे स्टेशन पर हुए विकास कार्यों का उद्घाटन


करौली (ख. स.) करौली - धौलपुर के सांसद डा. मनोज राजोरिया ने धौलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर नवीनकरण कार्यों तथा 95 के.डब्ल्यू. पी. की क्षमता के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। इसके उपरांत सांसद  ने  से धौलपुर स्टेशन पर ठहरने वाली मथुरा हावडा चम्बल एक्सप्रेस  का स्वागत किया तथा स्वागत उपरांत हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।



 


इस दौरान धौलपुर के माँ पीताम्बरा निवासी भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला, लोगों ने माँ पीताम्बरा के जयकारे लगाये। इस दौरान  सांसद  के साथ धौलपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष  बहादुर सिंह त्यागी, डा. धर्मपाल सिंह जादौन जिला प्रमुख धौलपुर,  बांके लाल लोधा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा धौलपुर,  सुमेन्द्र तिवाडी,  धीरसिंह जादौन,  रामकुमार गर्ग,  रामवीर त्यागी, अमिताभ विधायक प्रतिनिधि  गोरे लाल,  अनिल सिंघल,  राजकुमार गुर्जर, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता और रेलवे के आगरा मण्डल के अधिकारी एवं मीडियाकर्मी उपस्थित और आमजनता उपस्थित रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ