यह हमला अखण्ड भारत की ओर बढते कदम— संदीप आहूजा
पूर्वी दिल्ली (ख. स.) अखण्ड भारत मोर्चा ने भारत द्वारा आतंकवादी शिवरों पर किये गये हमलों पर खुशी मनाते हुऐ मधुविहार मे अपने केन्द्रीय कार्यालय पर आतिशबाजी का आयोजन किया। अखण्ड भारत मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप आहूजा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि अखण्ड भारत के स्वप्न को प्रधानमंत्री ही पूर्ण करने की क्षमता रखते है।
श्री आहूजा ने संदेह व्यक्त करते हुऐ कहा कि दुश्मन पर हमला करने के बाद समाज को लापरवाह नही होना चाहिए क्योंकि दुश्मन आपको हताहत् करने का पुरा प्रयास करेगा इसके स्लीपर सेल आज भी हमारे बीच मे उपलब्ध है जितना फर्ज सेना का सीमाओं पर है उतना फर्ज हमारा भी जागरुक रहने का है। श्री आहूजा ने कहा कि खुशी मे लापरवाही न हो यही हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। तिरंगा फहराते हुऐ आतिशबाजी करते हुऐ पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह, महामंत्री श्री कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष चौ.कर्म सिंह रोसा,श्री सुरज सिंह, मंत्री श्री अंकित पहलवान, श्री विनोद शर्मा,श्री सोनू मिश्रा,कोषाध्यक्ष श्री अमन पंडित, श्री विश्श्वर शर्मा पटपडगंज विधान सभा अध्यक्ष श्री पवन नागर, श्री विक्की ,आनन्द विहार वार्ड के अध्यक्ष श्री दलपत राठौर, श्री भवानी सिंह,श्री लक्ष्मण सिंह, श्री ज्ञानेश गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने जमकर अपनी खुशी का इजहार किया।
टिप्पणियाँ