विधायक कार्यालय का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।

पूर्वी दिल्ली (ख.स.) त्रिलोकपुरी से विधायक रविकांत ने परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिन्दू परम्परा के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र त्रिलोकपुरी विधानसभा में विधायक कार्यालय का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है। यह जनता की सेवा, क्षेत्र के विकास और आपकी समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहेगा।

हमारा संकल्प है कि हर नागरिक की आवाज़ सुनी जाए, हर समस्या का त्वरित समाधान हो,और हर व्यक्ति को अपने हक के लिए किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

इस कार्यालय के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा, ताकि आपकी जरूरतों और विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को समझकर ठोस कार्य किए जा सकें।

उदघाटन समारोह में मयूर जिला के यशस्वी जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा जी जिला के उपाध्‍यक्ष जीतेंद्र डेढा जी त्रिलोकपुरी विधानसभा के संयोजक सुनील गुप्ता जी मंडल अध्यक्ष भीष्म तोमर जी राकेश कश्यप जी और सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ