संस्कार सेना के राष्ट्रीय अधिवेशन में सीनियर सिटीजनों का किया सम्मान

 

मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर सहित अयोध्या के संत रहे आकर्षण का केंद्र संतों ने संस्कार सेना के पदाधिकारीयों को दिया आशीर्वाद

नई दिल्ली (ख.स.। पूर्वी दिल्ली स्थित मयूर विहार फेस 3 सीनियर सिटीजन सेंटर में आयोजित संस्कार सेना के राष्ट्रीय अधिवेशन में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर बाल योगी  बालकृष्ण दास जी महाराज, अयोध्या से गगन देव शरण जी महाराज चैतन्य शरण जी महाराज एवं साध्वी संजीवनी सरकार राम सिया दीक्षित गुरुजी मोहना ग्वालियर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  

विशेष अतिथि पूर्व विधायक डॉ अनीता लोधी राजपूत एवं वार्ड की पार्षद उपस्थित रही सभी अतिथियों का संस्कार सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जवाहर सिंह मीणा उपाध्यक्ष दिनेश लोधी एवं राष्ट्रीय सचिव अलका धुर्वे द्वारा पुष्प माला स्मृति चिन्ह एवं मेडल से स्वागत किया कार्यक्रम में प्रस्तावना रखते हुए।

संस्थापक हरभजन जांगड़े ने हमारे जीवन में माता-पिता के महत्व का साक्षात्कार करते हुए कहा की हम राष्ट्रीय अधिवेशन किसी भी बड़े ऑडिटोरियम में कर सकते थे किंतु वहां माता-पिता समान इतने बुजुर्ग उपस्थित नहीं हो पाते और इनका आशीर्वाद नहीं मिल पाता इसलिए हमने निर्णय लिया कि क्यों ना इस कार्यक्रम को सीनियर सिटीजन केंद्र में किया जाए।

 और आज इतने बड़े पैमाने पर बुजुर्ग माता-पिताओं का आशीर्वाद मिला में धन्य हुआ।

इस अवसर पर संस्कार सेना के पदाधिकारीयों द्वारा उपस्थित सभी माता-पिता समान बुजुर्गों का विशेष वस्त्र से सम्मान किया  तो उपस्थित संतो ने संस्कार सेना के द्वारा आज के परिवेश में माता-पिता के सम्मान हेतु चलाई जा रही
जागरूकता मुहिम के लिए पूरी टीम की सराहना की तथा सम्मान के साथ आशीर्वाद दिया।
  माता-पिता को भी हिदायत दी कि वह भी ऐसा कार्य करें जिससे अपने बच्चों में अच्छे संस्कार निर्मित हो क्योंकि बच्चे वही करते हैं जो वह घर में देखते हैं।
 
इस मौके पर दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार आदि राज्यों से पदाधिकारी सम्मिलित हुए पदाधिकारीयों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश दुबे राष्ट्रीय महासचिव हेमंत सोगानी राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुंद्रा राष्ट्रीय सचिव लियाकत अली अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रोहित यादव महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती प्रीति भाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र कुमारी गुप्ता राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सारिका कुरैशी श्रीमती उषा चकोले प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष सुबिधि जायसवाल श्रीमती रेखा पवार प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश

पूनम खुराना प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली संरक्षक मलखान सिंह मीणा श्री देश कुमार सिसोदिया ,श्री हरि सिंह मीना जी प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार मीना कोषाध्यक्ष बाबूराम शर्मा उपाध्यक्ष राकेश शरण महासचिव श्री गोविंद चौहान उपाध्यक्ष  श्री ओम प्रकाश गूगरवाल पूर्व पार्षद प्रत्याशी।

श्री दीपक सक्सेना जी  उपाध्यक्ष श्री रवि सूद जी एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती निशा खुराना सभी उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम,शमा सैनी ,पूजा  श्री अनिल चौहान राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू दयाल ट्रेलर राजगढ़  प्रदेश सचिव बबलू वर्मा रायसेन जसवंत सिंह नसरुल्लागंज जिला अध्यक्ष पवन शर्मा राजगढ़ ममता अहिरवार भोपाल महिला प्रकोष्ठ राजेश पवार जिला अध्यक्ष बैतूल जगदीश पवार जिला संयोजक बैतूल प्रदेश महासचिव मनोज टांक राजस्थान थान सिंह मालवीय के के सोनी पत्रकार रायसेन शिवम् गुप्ता पत्रकार जीरापुर राजगढ़ श्री सुनील कुमार डेडा चेयरमैन पृथ्वीराज मॉडर्न स्कूल तथा  बच्चे  एवं उनके माता पिता शिक्षिकाओं सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए दिल्ली प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह चौहान का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा वहीं खजुराहो बुंदेलखंड के लोकप्रिय लोकगीत कलाकार बाबूलाल मस्ताना ऋषि मस्ताना भी उपस्थित रहे उन्होंने गीत के माध्यम से माता-पिता के सम्मान मैं मनमोहक प्रस्तुति  रखी कार्यक्रम का सफल संचालन कीर्ति मेंम के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ