लॉक डाउन के इस मुसीबत के समय में गरीब प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।ऐसे समय में सोनू सूद ने भी इन गरीब प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का बीड़ा उठा रखा था और इस काम को सोनू सूद बखूबी अंजाम भी दे रहे थे। ऐसे में कई गरीब प्रवासी मजदूरों को सोनू उनके घर तक पहुंचा भी चुके हैं। आज भी ऐसे महान काम के बाद अब कई लोगों ने सोनू सूद को शुक्रिया बोलना शुरू किया हुआ है। ऐसे में ही एक ट्विटर यूजर ने ट्विटर पर एक महिला की कहानी सबके साथ साझा की है।
यूजर ने सोशल मीडिया पर एक महिला की कहानी साझा की है और बताया है कि एक गर्भवती महिला को मुंबई से दरभंगा जाना था। ऐसी परिस्थिति में सोनू सूद ने आगे आकर उस महिला की मदद की। सोनू की पहल के चलते वो महिला मुंबई से दरभंगा पहुंच गई। जब उस महिला को बच्चा हुआ तो उस महिला ने अपने बच्चे का नाम ही "सोनू सूद" रख दिया है। यूजर ट्वीट कर तारीफ करते हैं- काम बोलता है, और उस काम की इज्जत होती है, बाद में उस इज्जत को नाम दिया जाता है.सोनू सूद ने इसे सबसे बड़ा अवॉर्ड बताया है
वैसे आपको बताते चले कि ये पहली बार नहीं है सोनू सूद ने किसी की मदद की हो। वो हमेशा किसी न किसी की मदद करते रहते है और अपने अपने अंदाज में शुक्रिया अदा करते रहते है। सोनू को हजारों लोग ना सिर्फ दुआएं दे रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर एक्टर की तारीफ भी कर रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ