बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

 एस.के. मिश्रा 

पटना (ख.स.) । सूबे में खेल के क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि यह खुशी की बात है कि इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स का बिहार में आयोजन किया जा रहा है। यह हम सभी बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहले से ही खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है और केन्द्र का इसमें सहयोग मिल रहा है, जिससे यह काम तेजी से हो रहा है।
👉 नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया गया है, जहां आज यह कार्यक्रम हो रहा है। सभी स्कूलों एवं अन्य जगहों पर भी खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है।
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के अंतर्गत मेडल जीतने पर सीधे नौकरी दी जा रही है, इसके तहत अब तक 367 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गयी है। राजगीर में खेल आकदमी एवं खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कराया गया है। खेलों को और बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2024 हमने खेल विभाग बनाया।
👉 नालंदा के बिहारशरीफ स्थित हिरण्य पर्वत और इसके आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री-सह-स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने रविवार को बिहारशरीफ स्थित हिरण्य पर्वत पार्क और उसके आसपास के क्षेत्रों के उन्नयन के लिए ईको टूरिज्म एवं पार्क विकास योजना के तहत 2.64 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिरण्य पर्वत को एक आकर्षक और समृद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। इस परियोजना में हिरण्य पर्वत से शिव मंदिर तक नई सीढ़ी, कैफेटेरिया, फाउंटेन, ओपन जिम, विश्वस्तरीय बाथरूम, कैंटीन जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 के आयोजन को लेकर सभी कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी संबद्ध नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित करते हुए त्रुटिहीन व्यवस्था सुनिश्चित करें।
👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शैक्षणिक स्तर में सुधार हर हाल में सुनिश्चित हो, इसके लिए उचित कार्रवाई करें।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कई फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बाल कल्याण समिति द्वारा बताया गया कि कुल 64 विमुक्त बाल श्रमिकों में 49 बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया जा चुका है अभी तक 30 बच्चों के राशन कार्ड बन चुके हैं। शेष के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ विमुक्त कराए गए बच्चे अन्य जिले एवं राज्य से संबंधित होने के कारण उन्हें उनके मूल जिलों को सौंप दिया गया और उनके लिए सभी प्रकार की राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली लाभ, संबंधित जिलों के माध्यम से ही प्राप्त होंगे।
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा EVM/VVPAT वेयरहाउस, जितवारपुर का मासिक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार तथा अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ