ऋषिकेश (ख.स.)। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में सावन मास के अवसर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
गंगा की महाआरती के दौरान रुद्राभिषेक के समय हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी ने बताया मान्यता है कि शिवरात्रि पर्व पर रुद्राभिषेक पूजा पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। शिवरात्रि पर्व पर ज्यादातर महिलाएं शिव जी की पूजा पाठ कर अपनी मनोकामना प्रेरित करती हैं तथा इस दिन पूजा पाठ शिव जी की याचना करनी चाहिए। बताते है इस दिन शिव जी का जन्म हुआ था।
देवाधिदेव महादेव से देशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से इस मौके पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी , डॉ. ज्योति शर्मा, एस्ट्रो वर्ल्ड संस्थापक ज्योतिषाचार्य आचार्य सोनिया राज, डॉ रीना पुरी, पुषपा शर्मा, आशा डंग, अंजना उनियाल, ज्योति, प्रमिला, आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ